Friday, April 8, 2016

इतिहास शिक्षण में स्थानीय अतीत का स्थान

इस पर्चे की शुरुआत करने से पहले हमें यह समझना कि इतिहास क्या है? इसका जवाब सामान्यतया  होगा कि इतिहास हमें अपने बारे में बताता है | इतिहास हमें वर्तमान से  अतीत के विषय में बताते हुए भविष्य के निर्धारण के विषय में भी बताता है |इतिहास हमें बताता है कि दुनिया कैसे विकसित हुई | प्राय; हम जिस परिवेश में रहते है तो हमे यह लगने लगता है कि हमारे आस पास की वस्तुएँ हमेशा से ऐसी ही रही है जैसी हमें दिख रही है लेकिन इतिहास इसे नकारते हुए यह मानता है कि वस्तुए हमेशा से ऐसी नही थी जैसी दिख रही है|  इसका पता लगाने के लिए हमें इतिहास जानना पड़ेगा|जिसकी निर्मिति परिघटना, इतिहासकार और इतिहासलेखन की परस्पर अंत;क्रिया से होता है | जिसके विषय में ई.एच.कार कहते है कि ''इतिहास, इतिहासकार और तथ्यों की  क्रिया प्रतिक्रिया की अनवरत प्रक्रिया है, अतीत और वर्तमान के बीच एक अंतहीन संवाद है  (कार :2012:21)|                         
इतिहास को जानने या परिभाषित करने के बाद सबसे महत्वपूर्ण होता है यह समझना कि  इतिहास की निर्मिति कैसे होती है | जैसा कि हम जानते है कि संसार  के प्रत्येक वस्तु,प्राणी,क्षेत्र का अपना एक  इतिहास होता है जो प्राय: उसको विरासत में मिलता है | जैसा कि हम स्कूलों में जहाँ से इतिहास से रूबरू होते है,कई प्रकार के लोगों,वस्तुओं का इतिहास पढ़ना आरम्भ करते है | जिनके विषय में हमारा कोई संज्ञान नही होता है कि हम जिस इतिहास को पढ़ रहे है वह वास्तव में है क्या? उसका हमारे जीवन से क्या लेना देना है? अगर है भी तो कैसे?इन सवालों की पड़ताल करने से पहले हमें यह समझना होगा कि इतिहास की निर्मिति कैसे होती है और किसका इतिहास लिखा जाता है? सामान्यतया इतिहास जो लिखा जाता है वह  परिघटना ,इतिहासकार और इतिहासलेखन की अन्त ;क्रिया का परिणाम होता है | वस्तुतःपरिघटना ,इतिहासकार और इतिहासलेखन  अलग  अलग वस्तुए है किन्तु इनका इतिहास की निर्मिति के सन्दर्भ में कोई पृथक  स्वतंत्र अस्तित्व नही होता हैऔर इतिहासबोध या इतिहासदृष्टि एक अलग वस्तु है |
               परिघटना,इतिहासकार,इतिहासलेखन ये तीनों इतिहास बोध की परिधि से बाहर की वस्तु है | जिसमे परिघटना,इतिहासकार और इतिहासलेखन तीनों मिलकर इतिहास को मान्यता प्रदान करते हुए स्थापित करने का प्रयास करते है | लेकिन यहाँ जो सवाल उत्पन्न हो रहा है वह ये है कि जो घटनाए इन तीनों (परीघटना ,इतिहासकार ,इतिहासलेखन ) में शामिल नही हो पाती, क्या उनका इतिहास नही होता है?क्या वह इस लायक नही होती  है कि उनको इतिहासकारों की सहमति मिले?ऐसी स्तिथि में हमें यह देखना पड़ेगा कि कौन सी वस्तुए थी जो इतिहास की मुख्यधारा में शामिल नही होने से छुट गयी| जब हम इस तथ्य को समझते है तो पाते है कि दलित, अल्पसंख्यक, महिला जो हाशिए पर थे उनका इतिहास नही लिखा गया आखिर उनके क्या कारण है जिससे ये लोग इतिहास की परिभाषा नही पा सके ?यदि इतिहास सिर्फउन्ही का माना जाय जिनका लिखा गया तो क्या उनका इतिहास नही था जिनका इतिहास नही लिखा गया है ?              
                 इतिहास पढ़ाने के लिए यह आवश्यक नही है कि इतिहास उन्ही का पढाया जाय जिनका इतिहास लिखा गया है या जो हमारी पाठ्यपुस्तकों में है वही इतिहास पढ़ाया जाय| जरुरी है बच्चें में उस इतिहास बोध को उत्पन्न करने की जिसकी सहायता से वह इतिहास निर्मिति की पूरी प्रक्रिया को समझ सके| जिसकी सहायता से बच्चें पाठ्यपुस्तकीय इतिहास को अपने बाह्य वातावरण के इतिहास से जोड़ते हुए उसे अच्छी तरह से समझ सके या इतिहास से मिथक और मिथक से इतिहास को अलग कर सके नही तो पाठ्य पुस्तकीय इतिहास सीखने वालें के लिए सिर्फ तथ्य या सूचनाओं तक ही सीमित रह जाएगा| इतिहास सीखने सिखाने की यह स्कूली संस्कृति बच्चें को स्थानीय इतिहास से दूर ले जाती है |                 लिखने वालों का ही माना जाय   .........                 यदि इन सवालों की पड़ताल करे तो शायद पाएँगे कि इतिहास सीखने सिखाने इस स्कूली अवस्था में बच्चें के बाह्य वातावरण या उसके आसपास के स्थानीय इतिहास से उसका कोई लेकी ना देना नही रहता है| जो हमें सोचने को मजबूर करता है कि क्या स्थानीय इतिहास को पाठ्यचर्या में नही शामिल किया जाता? क्या हर जगह के स्थानीय इतिहास को पाठ्यचर्या में शामिल किया जाना चाहिए?यदि नही शामिल सकता तो क्या स्थानीय इतिहास को नही सीखाया जाना चाहिए?अगर सीखाया जाना चाहिए तो फिर कैसे?
             जब सवाल स्थानीय इतिहास को स्कूली पाठ्यचर्या में शामिल करने या सीखाये जाने को लेकर है तो सवाल यह भी होना चाहिए कि इतने छोटे स्तर पर स्थानीय इतिहास लिखे भी गए है?अगर नही तो क्यों नही लिखे गए?जो हमें इतिहास लेखन की चर्चा के लिए संकेत कर रहा है कि आखिर इतिहास लेखन कौन लोग करते थे? किसका इतिहास लिखा जाता था? किस स्रोत के आधार पर लिखा जाता था?
           इतिहास लेखन का आरम्भ कथाओं,मिथकों जैसे स्रोतों से शुरू होकर पुरातत्व,साहित्य,यात्रा वृतांत जैसे तथ्य आधारित स्रोतों तक का सफर तय करता है| इतिहासकार लालबहादुर वर्मा के अनुसार "अति प्राचीन काल में जब इतिहास लेखन शुरू भी नही हुआ था,मनुष्य मिथकों और गाथाओं के माध्यम से अपने अतीत की कथा स्मृति को यथासंभव सुरक्षित रखता था लेकिन उस समय यथार्थ और कल्पना इस तरह घुल मिल जाते थे कि उनको अलग करना भी मुश्किल था"|प्रत्येक कालों में होने वाले इतिहास लेखन का विश्लेषण करने पर स्थानीय इतिहास लेखन को लेकर स्तिथि कुछ स्पष्ट हो जाती है|
             प्राचीन काल में इतिहास लेखन का काम राजा ,महाराजा के दरबार में रहने वाले दरबारी कवि ,साहित्यकार या बुद्धिजीवी वर्ग किया करता था|यह दरबारी बुद्धिजीवी वर्ग ज्वादातर अपने शासकों की प्रशंसा,राजा द्वारा सम्पन्न की गयी घटनाओं,दरबारी शानशौकत या शासकों द्वारा लागू सामाजिक,राजनीतिक आर्थिक नीतियों के विषय में लिखा करते थे न कि राज्य के किसी कोने में स्तिथ स्थानीय क्षेत्र के लोगों का इतिहास लिखते थे|इस समय प्रान्तों के इतिहास लिखे गये थे जैसे कल्हण ने अपनी राजतारंगिनी में कश्मीर का इतिहास लिखा|मेगस्थनीज ने ''इंडिका'' में भारतीय जातियों के विषय में तो कौटिल्य ने ''अर्थशास्त्र'' में तत्कालीन शासन व्यवस्था का वर्णन किया है|इसके आगे गुप्तकाल तक किसी ने भी स्थानीय इतिहास को नहीं लिखा है |
               मध्कालीन इतिहासकारों द्वारा भी किसी स्थानीय इतिहास लेखन के साक्ष्य नही मिलते है|बारहवी सदी से लेकर उत्तर मुगल काल तक सिर्फ शासकों से लेकर उनको चुनौतियाँ देने वाले लोगो का ही इतिहास लिखा गया|कुछ समुदाय विशेष लोगों का इतिहास लिखा गया है जैसे जाटों का इतिहास,राजपूतों का इतिहास जिन्होंने मुगलों की सत्ता को खिलाफ बगावत की थी|बाबरनामा में बाबर द्वारा उत्तर भारत के सौन्दर्य का वर्णन मिलता है लेकिन किसी स्थानीय क्षेत्र का इतिहास नही मिलता है | इन सबका लिखने का स्रोत स्वयं का अनुभव या प्रत्यक्ष दर्शन था |
               आधुनिक काल के इतिहास लेखन में प्राचीन काल और मध्यकाल के इतिहास लेखन की तुलना में वस्तुनिष्ठता आती है|इस समय के इतिहास लेखन पर पुनर्जागरण और औपनिवेशिक शासन का प्रभाव था |इस समय तक इतिहास लेखन तथ्य आधारित हो गया था|ब्रिटिश काल प्रांतीय इतिहास लेखन मिलता है जैसे कर्नल ताड द्वारा लिखा ''राजस्थान का इतिहास''जिसमे उन्होंने राजस्थान के राजनैतिक इतिहास के साथ राजपूतों की वीरता का भी जिक्र किया है|इस समय ब्रिटिश सरकार के खिलाफ विभिन्न समुदाओं और क्षेत्र के लोगों द्वारा किए विद्रोह का इतिहास पाया जाता है जैसे दीनबंधु मित्र ने अपने नाटक ''नील दर्पण ''में बंगाल, बिहार के नील काश्तकारों द्वारा किए गए विद्रोह का वर्णन मिलता है,बंगाल में होने वाले संन्यासी विद्रोह के बारे में बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने अपने उपन्यास ''आनंद मठ ''में लिखा है |
              आधुनिक काल में इतिहास लेखन बड़े बड़े शासकों के साथ छोटे छोटे क्षेत्रो में रहने वाली जनजातियों एवं समुदायों का भी लिखा गया है जिन्होंने ब्रिटिश या अन्य किसी प्रकार की सत्ता को चुनौती दी |
                प्राचीन काल से लेकर आधुनिक काल तक के इतिहास लेखन के सामान्य अध्ययन से स्तिथि स्पष्ट होती है कि इतिहास उन्ही का लिखा गया है जो समाज में वर्चस्वशाली थे ,किसी प्रकार की सत्ता थी या जिसने किसी प्रकार की सत्ता को चुनौती दी |इतिहास लेखन के किए स्रोत भी उन्ही के मिलता है जिनके पास संसाधनों की अतिरिक्तता थी |
                      प्रांतीय या क्षेत्रीय इतिहास लिखे गए चाहे वह प्राचीन काल में हो या आधुनिक काल में, लेकिन हम जिस स्कूलीय इतिहास शिक्षण को बच्चे के स्थानीय इतिहास से जोडकर सीखने की बात कर रहे है उस  स्थानीय स्तर का इतिहास नही लिखा गया है |इन परिस्थितियों के आकलन से स्पष्ट है यदि स्थानीय इतिहास नही लिखा गया तो बच्चे को उसके स्थानीय इतिहास को पाठ्यपुस्तकीय इतिहास से कैसे जोड़कर  पढाया जाय?
                 अब हम ऐसे इतिहास जिसके विषय में हमें कोई जानकारी नहीं रहती है,जिसका हमारे आसपास के जीवन से कोई सम्बन्ध नही नजर आता है,न ही उसके बारे में कभी कुछ सुने रहते है| जब वह हमारे स्कूलों की पाठ्यचर्या में शामिल हो जाता है तब हम क्या करते है?और कैसे सीखाया जाता है इसकी चर्चा करेंगे|स्कूलों में हमें अनभिज्ञ इतिहास अनभिज्ञतापूर्ण पढ़ाया जाता है |जिस इतिहास की शुरुआत हमारे घर से होने चाहिए उस इतिहास की शुरुआत किसी कपोलकल्पित दुनिया की कपोलकल्पित घटना से होती है उसको भी सूचनात्मक तरीके से बताते हुए बच्चे को रटने के लिए मजबूर किया जाता है|
                   स्कूलों में इतिहास सिन्धु घाटी सभ्यता से लेकर औपनिवेशिक काल के बाद तक बता दिया जाता है|पढ़ाना या सीखना जो एक सामाजिक प्रक्रिया है लेकिन कक्षा में इतिहास को एक तरफा तरीके से पढ़ाया जाता है जिसमें बच्चे की भूमिका सिर्फ सुनने की होती है और अध्यापक की भूमिका एक वक्ता के रूप में होती है|बच्चें और शिक्षक के बीच किसी प्रकार की कोई अंतक्रिया नही होती है|शिक्षक की तरफ से किसी ऐतिहासिक घटना को ऐसे नही बताया जाता जिससे उस घटना के प्रति बच्चा सोच सके,उसमे वह सजीवता नही उत्पन्न हो पाती जिसको बच्चा अपने व्यवहारिक जीवन में प्रयोग करके चीजों को समझ सके| जिसकी बात राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रुपरेखा 2005 करती है कि ''इतिहास को इस तरह से पढाया जाना चाहिए कि उसके माध्यम से विद्यार्थियों में अपनी दुनिया की बेहतर समझ विकसित हो सके और वे अपनी उस पहचान को भी समझ सके जो उसके समृद्ध और विविध अतीत का हिस्सा रही है"|
         इतिहास में हमे वह सब कुछ बता दिया जाता है जो इतिहास में होता है जैसे सिन्धु नदी  घाटी सभ्यता को सिन्धु नदी घाटी के नाम से क्यों जानते है ?सिन्धु नदी घाटी के लोगो का रहन सहन ,भवन की स्तिथि ,किसी शहर का नामकरण कैसे हुआ ?लाल किला को लाल किला क्यों कहा जाता है ?इसका निर्माण किसने करवाया ?एक राजा दुसरे राजा से क्यों लड़ते थे ?निजामुद्दीन औलिया की दरगाह को निजामुद्दीन औलिया के नाम से क्यों जानते है ?निजामुद्दीन औलिया की दरगाह का निर्माण किसने करवाया?विभिन्न कालो में सामाजिक व्यवस्था क्या थी ?विभिन्न महापुरुषों का इतिहास या उनका योगदान जैसे तथ्यों को ऐसे पढाया जाता है जैसे उनका हमारे जीवन से कभी कोई सम्बन्ध ही नही रहा था |इस प्रकार की पाठ्य पुस्तकीय इतिहास शिक्षण की संस्कृति हमें अपने स्थानीय इतिहास की संस्कृति से दूर ले जाती है |
         स्कूलों में इतिहास शिक्षण के दौरान हर ऐतिहासिक घटना और उसके घटित होने के कारणों को बहुत आसानी से बता दिया जाता है जैसे सिन्धु घाटी सभ्यता के नामकरण के विषय में यह बता दिया जाता है यह सिन्धु नदी के पास पायी जाने के कारण इसे सिन्धु घाटी की सभ्यता के नाम से जानते है लेकिन इसी तथ्य को हमारे व्यवहारिक जीवन से जोड़कर नही बताया जाता कि हमारे गाँव या मोहल्ले का नाम यदि रामनगर है तो क्यों उसका नाम रामनगर है इसके कारण को जानने के लिए हमें नही प्रेरित किया जाता था सिर्फ इतिहास को सुनने तक ही सिमित रखा जाता था |
        स्कूलों में इतिहास शिक्षण को हमारे बाह्य वातावरण में सीखने की जो उत्सुकता होती है उससे जोड़कर नही सिखाया जाता है |इतिहास शिक्षण को हमारे घर के वातावरण ,आसपास मौजूद संसाधनों के तुलना करते हुए पढ़ाना चाहिए जैसे यदि सिन्धु घाटी सभ्यता में सड़के एक दुसरे को समकोण पर काटती है तो क्या हमारे गाँव या मोहल्ले में सड़के एक दुसरे को समकोण पर काटती है?हमारे गाँव में आसपास स्थानीय क्षेत्र में कोई मस्जिद है तो क्यों है ?उसको किसने बनवाया है?क्या हम जिस प्रकार के वस्त्र का उपयोग आज करते है उसी प्रकार के वस्त्र का उपयोग हमारे दादा परदादा भी किया करते थे यदि नही करते थे तो किस प्रकार के वस्त्र का उपयोग करते थे ?
               

No comments:

Post a Comment